टीआरपी डेस्क। Navratri in Pakistan : नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां पूरे देश में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिलता है, वहीं इस बार पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। इस वीडियो में पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग नवरात्रि का उत्सव मनाते हुआ नजर आ रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में एक व्लॉगर ये बताता हुए नजर आ रहा है कि वह नवरात्रि के चौथे दिन पाकिस्तान में नवरात्रि सेलिब्रेशन दिखाने वाला है। कैमरे के आगे बढ़ते ही वहां का उत्सवमय दृश्य भी नजर आ रहा है जिसमें माता रानी की भव्य प्रतिमा, रंग-बिरंगी लाइट्स से सजा पंडाल, गरबा-डांडिया की धुन पर झूमते श्रद्धालु और चारों ओर भक्ति का अद्भुत वातावरण दिखाई दे रहा है।

2 दिन में 6 लाख से ज्यादा व्यूज

इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @preetam_devria ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा ‘पाकिस्तान की नवरात्रि’। महज 2 दिन में ही इस वीडियो में 6 लाख से ज्यादा व्यूज और करीब 31 हजार लाइक्स आ चुके हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय अपने धर्म और सांस्कृतिक पर्वों को पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाने में पीछे नहीं रहता।

See also  अलकायदा सरगना अल रिमी मारा गया, 5 महीने में अमेरिकी फौजों की तीसरी बड़ी कार्रवाई

नवरात्रि के इस जश्न में वहां के श्रद्धालु उपवास रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और गरबा-डांडिया जैसे पारंपरिक नृत्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। सीमाओं से परे वहां की सजावट और लोगों का उत्साह यह दिखाता है कि नवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव भी है।

Navratri in Pakistan : इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी है। लोग न सिर्फ इस आयोजन की सराहना कर रहे हैं, बल्कि इस बात से भी खुश हैं कि धर्म और आस्था की यह लौ पाकिस्तान में भी जल रही है। नवरात्रि के इस जश्न ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भक्ति, प्रेम और संस्कृति की कोई सीमा नहीं होती।