SUSPENDED

कोरबा। महिला शिक्षक की लापरवाही से छात्र के एक आंख की रौशनी चली गयी। स्कूल में हुई मारपीट की घटना में घायल छात्र को महिला शिक्षक ने उपचार न कराकर स्कूल में ही दो घंटे तक रोके रखा। बीईओं की जांच में इस गंभीर लापरवाही पर संयुक्त संचालक ने दोषी महिला शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

छात्रों के बीच हुआ था विवाद

पूरा मामला कोरबा के कुसमुंडा आदर्श नगर स्थित प्राथमिक शाला चुनचुनी का है। बताया जा रहा है कि इस विद्यालय में 9 जुलाई को रोज की तरह क्लास लगी थी। स्कूल के प्रधान पाठक आकस्मिक अवकाश पर थे। लिहाजा संस्था का प्रभार महिला शिक्षक इंद्राणी पांडेय को दिया गया था। इसी दिन स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद रेहान नामक छात्र ने डंडे से मारपीट करते हुए अवल बंजारे की आंख पर वार कर दिया।

See also  Mandatory e-KYC : राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका! बहुत से राशनकार्ड हो सकते हैं निरस्त, इस तारीख से पहले करवा लें e-KYC…

इलाज में देरी के चलते आंख की रौशनी गई

इस घटना में छात्र अवल बंजारे के बांयी आंख में गंभीर चोट लगने पर उसने घटना की जानकारी महिला शिक्षक को दी, लेकिन उन्होने पीड़ित छात्र की तकलीफ जानने के बाद भी उसका उपचार कराने अस्पताल नही ले गयी और ना ही उसके परिजन को इसकी जानकारी दी गयी। उल्टे घायल छात्र को दो घंटे तक स्कूल में ही रोक लिया गया। समय पर इलाज नहीं होने के चलते छात्र की एक आंख की रौशनी चली गयी।

इस घटना की शिकायत के बाद जिला शिक्षाधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने बीईओं को जांच के लिए निर्देश दिया था। बीईओं की जांच में महिला शिक्षिका इंद्राणी पांडेय की गंभीर लापरवाही पायी गयी। उक्त जांच रिपोर्ट को जिला शिक्षाधिकारी ने बिलासपुर संयुक्त संचालक आर.पी.आदित्य के समक्ष कार्रवाई के लिए पेश किया गया, जिसे संयुक्त संचालक ने गंभीरता से लेते हुए दोषी महिला शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

See also  Suspended : अंतरराज्यीय जांच चौकी पर तैनात कर्मी को किया निलंबित, एस्मा के तहत की गई कार्यवाही