टीआरपी डेस्क। Lion in Temple : गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान का नवरात्रि के इस पावन पर्व पर सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे मां दुर्गा के भक्तों के बीच उत्साह और आस्था की लहर दौड़ गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर मां दुर्गा के मंदिर के बाहर सीढ़ियों पर शांति से बैठा हुआ है, मानो मां के दरबार में साक्षात दर्शन के लिए आया हो।

यह दृश्य न सिर्फ सबके लिए चौंकाने वाला है, बल्कि भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक अनुभूति बन गया है। वीडियो में नीले रंग की रोशनी से जगमगाते मंदिर के सामने शेर की उपस्थिति पूरे माहौल को रहस्यमय और दिव्य प्रदर्शित कर रही है।

मां के दरबार में शेर की हाजिरी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शेर किसी भी तरह की आक्रामकता या बेचैनी नहीं दिखा रहा, बल्कि एक भक्त की तरह मां के सामने शांत बैठा हुआ है। कुछ लोग इसे प्रतीकात्मक रूप से मां दुर्गा की ‘सवारी’ का आगमन मान रहे हैं, तो कई लोग इसे ‘दैवी संकेत’ बता रहे हैं।

See also   New Amrit Bharat Express Train:  ब्रहमपुर-उधना के बीच नई ट्रेन सेवा: जानिए अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल और स्टॉपेज

लोगों ने की आस्था से जुड़ी व्याख्या

हिंदू धर्म में मां दुर्गा का वाहन शेर होता है। ऐसे में इस वीडियो को लोग किसी चमत्कार या ईश्वरीय कृपा के रूप में देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “मां दुर्गा ने खुद अपने वाहन को भेजा है, ताकि भक्तों को आशीर्वाद मिले।” एक अन्य यूजर ने कहा, नवरात्रि पर इससे बड़ा संकेत और क्या हो सकता है कि जंगल का राजा खुद मां के द्वार पर आकर बैठ जाए।

वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और X (पूर्व ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्मस पर तेजी से वायरल हो रहा है। लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और हजारों ने इसे शेयर करते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की है।

Lion in Temple : इस दिव्य दृश्य ने श्रद्धालुओं की आस्था को और प्रगाढ़ कर दिया है। नवरात्रि जैसे पर्व पर जब मां दुर्गा की आराधना हो रही है, ऐसे में उनके वाहन शेर की उपस्थिति को एक विशेष संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। भक्तों का कहना है, मां दुर्गा की कृपा जिस पर हो, वहां खुद शेर आकर पहरा देता है।

See also  अजय चंद्राकर ने बाबा साहब को दी कांग्रेस छोड़ने की सलाह, जानें पूरा मामला