टीआरपी। shahid bhagat sing : देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती रविवार को मनाई गई। अतिथियों ने शहीद भगत सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
नगर निगम के संस्कृति विभाग के नेतृत्व में शंकर नगर चौक पर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदरांजलि दी गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महापौर मीनल चौबे, उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य संजना संतोष हियाल, अवतार भारती बागल, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. दीपक क्लाडियस, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, नगर निगम जोन 4 सहायक अभियंता दीपक देवांगन सहित छत्तीसगढ़ सिख समाज के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।



