Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अर्बन नक्सल नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई हुई है। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने रायपुर और कोरबा समेत कई जगहों पर छापेमारी कर नक्सली नेटवर्क का पर्दाफाश किया और गिरफ्तारियां कीं। इसी बीच गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साफ कहा है कि नक्सलियों के लिए किसी तरह का सीजफायर नहीं होगा, लेकिन आत्मसमर्पण करने वालों का लाल कार्पेट बिछाकर स्वागत किया जाएगा।

विजय शर्मा ने बताया कि नक्सली जंगल छोड़कर शहरों में नए ठिकाने बनाने की कोशिश कर रहे थे। एजेंसियां उनकी पूरी प्रोफाइलिंग कर रही हैं और नेटवर्क ध्वस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई किराएदार है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।

80% घटा फंड, फिर भी पकड़े जा रहे सोने के बिस्कुट

गृहमंत्री ने कहा कि नक्सलियों के पास जाने वाला पैसा 80% तक कम हो चुका है। इसके बावजूद सोने के बिस्कुट और नकदी की बरामदगी यह दिखाती है कि उनकी फाइनेंसिंग अब भी बड़ी चुनौती है।

See also  बड़ी खबरः अब 18 अक्टूबर को होगी नान घोटाले की सुनवाई

टॉप नक्सली लीडर्स के नाम पहली बार सार्वजनिक

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पहली बार टॉप नक्सली नेताओं सोनू, वेणुगोपाल, सतीश, भरसादेव और हिड़मा का नाम लेते हुए कहा कि अगर वे आत्मसमर्पण करते हैं तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अब लड़ाई हथियारों से निकलकर विचारों की हो गई है और वैचारिक स्तर पर नक्सलवाद का मुकाबला किया जाएगा।

अमित शाह आएंगे बस्तर

विजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे जगदलपुर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होंगे और मुरिया दरबार व स्वदेशी मेले के कार्यक्रमों में भी मौजूद रहेंगे।