टीआरपी डेस्क। Mukundra Hills Tunnel : देश में एक्‍सप्रेसवे, हाईवे और रेलवे का लगातार विस्‍तार हो रहा है। हर बड़े शहर को जोड़ने के लिए हाई स्‍पीड सड़कें बनाई जा रही हैं और सफर को आसान बनाने के लिए सुरंगों का भी निर्माण हो रहा है। पिछले कुछ साल में दर्जनों सुरंगों का निर्माण किया जा चुका है लेकिन अब देश को पहली 8 लेन वाली सुरंग का तोहफा मिलने जा रहा है।

यह सुरंग दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे के कोटा-दिल्‍ली रूट पर मुकुंदरा हिल्‍स को काटकर बनाई जा रही है। इस सुरंग का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में आ चुका है और माना जा रहा है कि दिसंबर महीने में इसे शुरू भी कर दिया जाएगा। एक्‍सप्रेस- वे पर बन रही इस सुरंग की लंबाई 5 km है।

1 घंटे में पूरा होगा 3 घंटे का सफर

मुकुंदरा हिल्स पर बन रही सुरंग देश की पहली 8 लेन सुरंग हैं। इस टनल का निर्माण अब लगभग पूरा हो चुका है और दिसंबर के महीने से इसे आमजन के लिए खोल भी दिया जाएगा। फिलहाल दिल्‍ली से गुजरात जाने में तकरीबन 22 घंटे का समय लगता है, सुरंग के खुल जाने के बाद यात्रा का यह समय कम होकर 10 घंटे का हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इस सुरंग में बनाई गई सड़कें इतनी चौड़ी हैं कि सुरंग के अंदर भी 100/घंटे की रफ्तार से कार चलाई जा सकेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सुरंग का निर्माण पूरा हो जाने से 3 घंटे का सफर महज 1 घंटे में तय किया जा सकेगा।

See also  कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन: अमेरिका से व्यापार समझौते पर मचा बवाल, भाजयुमो ने फूंका पुतला

हाईटेंशन लाइन एक बड़ी समस्या

इस सुरंग के निर्माण में बड़ी बाधा हाईटेंशन लाइन की आ रही है। यह सेक्‍शन जयपुर के सिमालिया और फागी के बीच पड़ता है। इसे हटाने के लिए कई दिनों का शटडाउन करना एक बड़ी समस्या है। यही कारण है कि सरकार मौसम के अच्‍छा होने का इंतजार कर रही है। माना जा रहा है कि नवंबर तक इसका काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद दिसंबर से दिल्‍ली और कोटा के बीच इस टनल के रास्‍ते वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी। दौसा सेक्‍शन के प्रोजेक्‍ट निदेशक भरत सिंह का कहना है कि भारी बारिश की वजह से काम को कुछ दिन के लिए रोकना पड़ा था, लेकिन अब काम फिर तेजी से शुरू हो चुका है।

कम होगी 60 km की दूरी

सुरंग के अभाव में अभी मुकुंदरा हिल्‍स को पार करने के लिए वाहनों को सवाईमाधोपुर के रास्‍ते करीब 60 km तक हाईवे से घूमकर जाना पड़ता है। आगे जाकर यह हाईवे दौसा जिले के लालसोट के पास एक्‍सप्रेस-वे से मिलता है। सुरंग तैयार होने के बाद एक्‍सप्रेस-वे सीधे कोटा तक जाएगा और मुकुंदरा हिल्‍स को बीच से पार किया जा सकेगा।

See also  Indian Meteorological Department Forecast : माउंट आबू में पारा शून्य डिग्री पर पहुंचा, कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी

गुजरात में खुलेगी सुरंग

Mukundra Hills Tunnel : मुकुंदरा हिल्‍स की पहाडि़यों के नीचे 5 km लंबी यह सुरंग 22 मीटर चौड़ी होगी, जिसमें हर तरफ के वाहन के लिए 4 लेन बनाई जाएगी। इस टनल को पार करते ही वाहन गुजरात की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। टनल की खासियत यह है कि इसके निर्माण में टाइगर रिजर्व को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद भी ऊपर जंगली जानवरों के घूमने की जगह बनी रहेगी और नीचे वाहन 120/प्रति घंटे की रफ्तार से अपना सफर तय करेंगे, बावजूद इसके टाइगर रिजर्व तक वाहनों का शोर नहीं पहुंचेगा।