टीआरपी डेस्क। RBI MPC Meeting : भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक मुंबई में शुरू हो गई है। इस दौरान समिति प्रमुख नीतिगत दरों, खासकर रेपो रेट पर फैसला लेगी। बैठक का नतीजा 1 अक्तूबर को सुबह 10 बजे आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा घोषित करेंगे।

इस बार समिति की चर्चा महंगाई पर काबू पाने और विकास दर को गति देने के बीच संतुलन खोजने पर केंद्रित रहने की संभावना है। अगस्त की बैठक में रेपो रेट 5.5 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई थी, लेकिन इस बार बाजार में बदलाव की उम्मीदें जताई जा रही हैं। ऐसे में लोगों की EMI भी सस्ती हो सकती है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मौद्रिक नीति समिति 25 अंकों की कटौती कर सकती है। रिपोर्ट का तर्क है कि मुद्रास्फीति फिलहाल नियंत्रण में है और आगे और गिरावट की संभावना है, ऐसे में दरों में कमी का यह सबसे उपयुक्त समय है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी इसी तरह का अनुमान जताते हुए कहा है कि इस कदम को एक बूस्टर कट के रूप में देखा जाएगा।

See also  OMG: गोविंदघाट में फटा बादल, पहाड़ी का मलबा घरों तक पहुंचा

विश्लेषकों का मानना है कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए महंगाई दर का अनुमान अब 2.5 प्रतिशत के आसपास है, जिसमें और कमी की गुंजाइश बनी हुई है। इसके साथ ही अक्टूबर 2025 से जीएसटी के प्रभाव से महंगाई पर लगभग 60 आधार अंक का असर पड़ने की संभावना भी जताई गई है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।