टीआरपी डेस्क।  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। पार्टी ने पूरे राज्य को पांच जोनों में बांटा है, जिनमें से मिथिला और तिरहुत का प्रभार मप्र भाजपा के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह को सौंपा गया है।

उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी यहां की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह जोन 12 जिलों की 58 विधानसभा सीटों और 10 लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। साथ ही, संगठन मंत्री अजय जामवाल को सारण और चंपारण की 45 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के छह बड़े नेताओं को भी अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है। खजुराहो सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पटना और बेगूसराय, खेल मंत्री विश्वास सारंग को सिवान, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को गोपालगंज, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया को गया, खरगोन सांसद गजेन्द्र पटेल को खगड़िया और पूर्व सांसद डॉ. केपी यादव को समस्तीपुर भेजा गया है।

See also  Breaking यहां बस और कंटेनर की टक्कर में 19 की मौत, कईं घायल