टीआरपी डेस्क। नया भारत डिजिटल इंडिया के दौर में हैरान कर देने वाला मामला आया है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के अखरा गांव का एक परिवार बीते तीन सालों से सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस परिवार का बहिष्कार इसलिए किया गया है क्यों कि परिवार के मुखिया राजेंद्र चंद्रवंशी अपने भतीजे की शादी में शामिल हुए थे। इस शादी में डीजे बज रहा था जो समाज में प्रतिबंधित है। बता दें कि इस परिवार का गांव में हुक्का-पानी तक बंद करवा दिया गया है। इतना ही नहीं अगर कोई भी व्यक्ति इस परिवार को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने निमंत्रण देगा तो उस पर 51 हजार और 21 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।

जिसके कारण राजेंद्र चंद्रवंशी का परिवार 3 सालों से अलग अलग रह रहा है। हकीकत यह है कि पीड़ित परिवार अपने भतीजे से पिछले 20 सालों से अलग रहता है। राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी अब बहिष्कार से तंग आकर अपने बेटे के साथ कवर्धा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई के पास पहुंचे और समाज में पुनः शामिल करने की गुहार लगाई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

See also  VIDEO : आंगनबाड़ी कर्मियों ने होली से पहले खेली "होली" : बजट में मानदेय 10 हजार किये जाने पर मनाई खुशियां