टीआरपी डेस्क। Last Date of e-KYC : राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभ ले रहीं महिलाओं के लिए e-KYC अनिवार्य कर दी गई है। सभी पात्र हितग्राहियों को 08 अक्टूबर 2025 तक e-KYC पूर्ण कराना आवश्यक है। जिले में वर्तमान में करीब 1.89 लाख महिलाएं इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रही हैं।
सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिन महिलाओं ने राशन कार्ड के लिए पहले से e-KYC करवा ली है, उन्हें दोबारा दस्तावेज जमा करने की करने की आवश्यकता नहीं है। बाकी सभी महिलाओं को निकटतम CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) में जाकर नि:शुल्क e-KYC करवाना होगा।
CSC सेंटर द्वारा e-KYC की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। किसी CSC सेंटर द्वारा अनावश्यक शुल्क की मांगा की शिकायत स्थानीय प्रशासन या संबंधित विभाग में की जा सकती है।
Last Date of e-KYC : लाभ की निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी हितग्राहियों से 8 अक्टूबर के पहले e-KYC कराने की अपील की गई है। यह e-KYC बायोमैट्रिक्स के जरिए पूरा किया जाएगा इसलिए हितग्राही का स्वयं CSC सेंटर तक जाना जरूरी है। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए अपने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या 8817103805 पर संपर्क किया जा सकता है।



