रायपुर। जीएडी ने आज एक आदेश जारी कर सीएस आफिस में ओएसडी रहीं पूनम सोनी (राप्रसे) का तबादला ओएसडी कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कर दिया है। हालांकि यह भी कहा गया है कि श्रीमती सोनी को सीएस आफिस से कार्यमुक्त करने का निर्णय न‌ए सीएस लेंगे।

दरअसल मुख्य सचिव अमिताभ जैन के आज अंतिम कार्य दिवस को देखते हुए उनके कार्यकाल में अब तक कार्यरत रहे मातहत अधिकारी कर्मचारियों के भी तबादले किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश जैन के साथ करीब पौने पांच वर्ष से सीएस आफिस में कार्यरत रहे हैं।

परंपरा है कि न‌ए मुख्य सचिव अपने विश्वसनीय अधिकारी कर्मचारी नियुक्त करते हैं। न‌ए मुख्य सचिव विकास शील कल से अपना काम काज शुरू करेंगे। खबर है कि विकास शील के साथ पूर्व में फूड, स्वास्थ्य मार्कफेड में एमडी भी रहे हैं। वहां कार्यरत पुराने निज सहायक, स्टाफ आफिसर सीएस आफिस में नियुक्ति के लिए प्रयासरत हैं

See also  छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सली कैम्प ध्वस्त, टिफिन आईईडी और जिलेटिन बरामद