टीआरपी। Teacher samman : शिक्षक का सम्मान हम सभी के लिए गौरव का विषय है, हमारी संस्कृति में शिक्षक का दर्जा भगवान से ऊपर है। शिक्षक बेहतर समाज का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बच्चों को सच्चाई का मार्ग दिखाकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाते हैं। आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक जैसे बड़े से बड़े पद पर प्रतिष्ठित अधिकारियों के भविष्य की नींव भी शिक्षक ने रखी है। यह कहना है कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का।
राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक
वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा स्थित कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं नवाचारी शिक्षकों का सम्मान किया। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर , निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, डीईओ टी पी उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत 2047 की संकल्पना तभी साकार होगी जब देश का हर बच्चा शिक्षित हो, देश की तरक्की में अपना योगदान दें, अच्छे नागरिक होने के सारे कर्तव्यों का पालन करें।
इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
राज्यपाल द्वारा सम्मानित हुए शिक्षक डॉ फरहाना अली, डॉ सुशील तिवारी, शिवराज शर्मा, डॉ धरम लहरे, डॉ गीता देव हिमधर, डॉ जगन्नाथ हिमधर, कामता जायसवाल, राकेश टण्डन, गौरव शर्मा, वीरभद्र सिंह पैंकरा, नोहर चन्द्रा, गोकुल प्रसाद मार्बल, वसुंधरा कुर्रे, भूपेंद्र सिंह राठौर, मधुलिका दुबे, प्रिया दुबे, सर्वेश सोनी, मुकुंद केशव उपाध्याय, कौशिल्या खुराना एवं जितेंद्र कुमार साहू सहित अनेक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।



