गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हीरे की खदान तो अब तक नहीं खुली मगर इलाके में अवैध तरीके से हीरे की खुदाई करके तस्करी करने का काम लगातार जारी है। पुलिस भी यदा-कदा ऐसे लोगों की धर-पकड़ करती है। इसी कड़ी में पुलिस ने ऐसा ही एक मामला उजागर किया है, जिसमें हीरा बेचने और खरीदने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक थाना गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ने अपने पास जिला अस्पताल गरियाबंद के सामने रोड पर अपने पास बहुमूल्य खनिज सामाग्री हीरा रखा हुआ है। जिसे बेचने की फिराक में घुमते हुए ग्राहक का इंतजार करते खड़ा है। सूचना पर थाना गरियाबंद से पुलिस स्टाफ ने घटना स्थल रवाना हो कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम जैन कुमार नेताम पिता स्व बंशीलाल नेताम उम्र 45 वर्ष, साकिन ग्राम छिंदौला थाना व जिला गरियाबंद का रहने वाता बताया।
छः नग हीरा हुआ बरामद
उक्त आरोपी की तलाशी ली गई। जिसके लोवर के जेब से एक सफेद कागज में लिपटा हुआ 06 नग हीरा खनिज पदार्थ अवैध रूप से मिला। अवैध हीरा रखने एवं बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी जैन कुमार नेताम द्वारा बताया गया कि अवैध हीरा को रघुराम ध्रुव पिता स्व.रामजी ध्रुव साकिन कोसमबुड़ा के द्वारा बेचने के लिए दिया गया है। जिसे आरोपी जैन कुमार के द्वारा आरोपी सूरज सोनी और विशाल सोनी पिता संतोष सोनी, साकिन जेल कॉलोनी बठेना थाना सिटी कोतवाली धमतरी को अवैध हीरा बेचने के लिए घटना स्थल में उसने बुलाया था। दोनो आरोपियो को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान पतासाजी करते हुए अवैध हीरे की बिक्री करने वाले आरोपी (04) रघुराम ध्रुव पिता स्व. रामजी ध्रुव साकिन कोसमबुड़ा को गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकरण में इण्ड टू इण्ड कार्यवाही करते हुए आरोपियों का कृत्य धारा- 303(2), 3(5) बीएनएस 21(4) खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 का पाए जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों के कब्जे से 06 नग अवैध हीरा के साथ एक नग NOTHING कंपनी का मोबाइल, एक रीयलमि कंपनी का मोबाइल को जप्त किया गया। प्रकरण के तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
(1) जैन कुमार नेताम पिता स्व बंशीलाल नेताम उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम छिंदौला थाना व जिला गरियाबंद,
(2) सूरज सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 30 साल साकिन जेल कॉलोनी बठेना थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी
(3) विशाल सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 25 साल साकिन जेल कॉलोनी बठेना थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी।
(4) रघुराम ध्रुव पिता स्व. रामजी ध्रुव साकिन कोसमबुड़ा थाना व जिला गरियाबंद।
जप्त सामग्री
06 नग अवैध हीरा, एक नग NOTHING कंपनी का मोबाइल एवं एक रीयलमी कंपनी का मोबाइल।



