टीआरपी डेस्क। M3M Hurun India Rich List : भारत अब दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते अरबपति देशों में शामिल हो गया है। M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, देश में अब 350 से ज्यादा अरबपति हो चुके हैं। पिछले 13 वर्षों में भारत में अरबपतियों की संख्या 6 गुना से अधिक बढ़ी है। इस साल की लिस्ट में कुल अरबपतियों की संपत्ति ₹167 लाख करोड़ आंकी गई है, जो भारत के GDP का लगभग आधा है।

देश के टॉप-3 अरबपति

  • मुकेश अंबानी एंड फैमिली : ₹9.55 लाख करोड़
    (रिलायंस इंडस्ट्रीज़)
  • गौतम अडानी एंड फैमिली : ₹8.15 लाख करोड़
    (अडानी ग्रुप)
  • रोशनी नादर मल्होत्रा : ₹2.84 लाख करोड़
    (HCL टेक्नोलॉजीज़)

रोशनी नादर भारत की सबसे अमीर महिला बन चुकी हैं। इसके साथ ही रोशनी देश के टॉप-3 अरबपति में जगह बनाने वाली पहली महिला बन गईं हैं।

अरबपतियों में शाहरुख खान की एंट्री

बॉलीवुड के रोमेन्स किंग शाहरुख खान ने इस बार पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में जगह बनाई है। उनकी कुल संपत्ति ₹12,490 करोड़ बताई गई है। फिल्म्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस वेंचर्स से अर्जित यह संपत्ति उन्हें भारत के बिलेनियर्स क्लब में ले आई है।

See also  ALERT: छत्तीसगढ़ में टिड्डियों के दल ने बढ़ाई चुनौती, दो दल इन अलग-अलग लोकेशन में बढ़ रहा आगे

सबसे युवा अरबपति

31 साल के अरविंद श्रीनिवास (Perplexity के संस्थापक) भारत के सबसे युवा अरबपति बनकर उभरे हैं। अरविंद श्रीनिवास की नेटवर्थ ₹21,190 करोड़ बताई जा रही है।

सबसे तेजी से अमीर बने

नीरज बजाज एंड फैमिली देश में सबसे तेजी से अमीर बनने वाले क्लब में सबसे आगे है। नीरज बजाज की संपत्ती में ₹69,875 करोड़ का इजाफा हुआ है, जिसेक बाद अब इनकी कुल संपत्ति ₹2.33 लाख करोड़ बताई गई है।

कौन सा शहर सबसे अमीर ?

  • मुंबई : 451 अरबपति
  • दिल्ली : 223 अरबपति
  • बेंगलुरु : 116 अरबपति

ये सेक्टर्स सबसे आगे

  • फार्मास्यूटिकल्स : 137 अरबपति
  • इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स : 132
  • केमिकल्स : 125

महिला और सेल्फ मेड अरबपतियों का दबदबा

  • 2025 की लिस्ट में 101 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें 26 महिलाएं अरबपति हैं।
  • 74% नए अरबपति ऐसे हैं जिन्होंने जीरो से शुरुआत कर सफलता पाई।
  • 66% अरबपति सेल्फ मेड हैं।

M3M Hurun India Rich List : भारत अब केवल एक विकासशील अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि वैश्विक अरबपति हब के रूप में उभर रहा है। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे दिग्गजों के साथ अब नई पीढ़ी के युवा उद्यमी और सेल्फ-मेड महिलाएं भी इस दौड़ में आगे आ रही हैं। शाहरुख खान की एंट्री इस बात का प्रमाण है कि कला और व्यवसाय का संगम भी किसी को अरबपति बना सकता है।

See also  सरकार ने कोयले की खोज में निजी कंपनियों को किया शामिल, उत्पादन में तेजी आने का किया दावा