टीआरपी डेस्क। Apple ने iOS 26.0.1 का नया अपडेट जारी किया है। इसे यूजर्स को तुरंत इंस्टॉल करने की सलाह दी है। इस अपडेट में कंपनी ने कई अहम बग फिक्स और सिक्योरिटी पैच शामिल किए हैं।
iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने के बाद से लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। खासतौर पर iOS 26 इंस्टॉल करने के बाद बैटरी तेजी से ड्रेन होने और नेटवर्क कनेक्टिविटी की दिक्कतें यूजर्स को परेशान कर रही थीं। अब कंपनी का दावा है कि यह समस्याएं नए अपडेट से हल हो जाएंगी।
इन समस्याओं का समाधान करेगा नया अपडेट
Wi-Fi और Bluetooth फिक्स– iPhone 17, iPhone Air और iPhone 17 Pro में कनेक्टिविटी की दिक्कत अब दूर हो गई है।
Cellular Network Issue – iOS 26 के बाद कुछ iPhones में मोबाइल नेटवर्क की समस्या आ रही थी, जिसे ठीक कर दिया गया है।
Camera Artifact Bug – फोटो क्लिक के विजुअल में आ रही परेशानी को कंपनी ने ठीक कर दिया है।
App Icon Glitch– कस्टम टिंट ऐड करने पर ऐप आइकॉन ब्लैंक दिखने की समस्या को भी ठीक किया गया है।
VoiceOver Accessibility Fix – वॉयसओवर एक्सेसिबिलिटी से जुड़ी परेशानियां अब खत्म हो चुकी है।
Security Patch– फोन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जरूरी पैच जोड़े गए हैं।
यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अपने iPhone की सेटिंग्स में जाकर अपडेट सेक्शन चेक करें और अगर iOS 26.0.1 उपलब्ध है तो तुरंत इंस्टॉल करें। ध्यान देने वाली बात है कि iOS 26 का फाइनल वर्जन हाल ही में आया था और उसके बाद से कई तरह की परेशानियां सामने आ रही थीं। अगर फिर भी किसी यूजर की समस्या हल नहीं होती है तो संभव है कि अगले अपडेट में उसका समाधान किया जाएगा।


