नक्सली
नक्सली

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम पुजारी कांकेर में नक्सलियों ने एक बार फिर नापाक हरकत को अंजाम दिया है। बीती रात नक्सलियों ने मड़कम भीमा नामक ग्रामीण की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब 9 बजे नक्सली मड़कम भीमा के घर पहुंचे। उन्होंने भीमा को घर से बाहर निकाला और  मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मार डाला।

इस घटना की सूचना उसूर थाना को मिली, जिसके बाद  प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जमकर बरस सकते हैं बदरा