टीआरपी डेस्क। NCRB Report : NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों की सबसे अधिक हत्याएं हुई हैं। पूरे देश में छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों की हत्या के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध दर में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर है, राज्य में यह दर 89.% (1,798 मामले) रही, जबकि दिल्ली में यह दर 118.6% के साथ पहले स्थान पर है।
इसके बाद अरुणाचल प्रदेश (3.1), मध्यप्रदेश और तमिलनाडु (2.7) रहे, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.2 है । अपराध में मामूली गिरावट, देशभर में 2023 में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ 27,886 अपराध दर्ज हुए, जो 2022 (28,545 मामले) की तुलना में थोड़े कम हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021 में 1,408, 2022 में 1,632 और 2023 में 1,798 मामले दर्ज हुए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक 2023 में छत्तीसगढ़ में इन अपराधों में 2,521 आरोपितों (2,307 पुरुष और 214 महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 2,457 पर चार्जशीट दायर हुई। वहीं 235 दोषी करार दिए गए, 45 आरोप मुक्त हुए और 392 बरी कर दिए गए। वर्ष 2023 में कुल 1,520 मामलों की सुनवाई शुरू हुई, जबकि पिछले वर्षों से लंबित 5,032 मामले अदालतों में लंबित हैं।
NCRB Report : 2023 के ये आंकड़े पुराने जरूर हैं लेकिन चिंता का विषय हैं। ऐसी स्थिति में सरकार को बुजुर्गों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से नियम और व्यवस्था तैयार करनी चाहिए।



