टीआरपी डेस्क। भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 को सोना और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का दाम 116833 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले स्तर 117332 रुपये से 499 रुपये कम है। वहीं, 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने का रेट 107019 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है और अब यह 1 किलो के लिए 1 लाख 45 हजार रुपये से अधिक पर ट्रेड हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 24 कैरेट सोने का दाम 116586 रुपये से बढ़कर शाम को 117332 रुपये तक पहुंच गया था, जबकि चांदी की कीमत सुबह 1,44,125 रुपये थी और शाम तक बढ़कर 1,45,120 रुपये हो गई थी।

गौरतलब है कि, IBJA के रेट केंद्रीय सरकार की छुट्टियों और सप्ताहांत पर जारी नहीं किए जाते। यह सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के हैं।

See also  लालू यादव के परिवार ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए, तेजस्वी ने बेटी कात्यायनी का कराया मुंडन, शेयर की तस्वीरें...

जानिए कैसे तय होती है सोने की कीमत

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। यह अंतर इस बात पर निर्भर करता है कि स्थानीय ज्वेलर्स सोना किस भाव पर खरीदते हैं। ज्वेलर्स जिस रेट पर गोल्ड लेते हैं, उसे “स्पॉट रेट” यानी हाजिर भाव कहा जाता है। यह दर मुख्य रूप से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के ट्रेडिंग प्राइस पर आधारित होती है।

MCX पर सोने की कीमत तय करने के पीछे कई कारक काम करते हैं। भारतीय बाजार में सोने की मांग और आपूर्ति, वैश्विक स्तर पर महंगाई और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक हालात इन कीमतों पर सीधा असर डालते हैं। इसके अलावा लंदन स्थित बुलियन मार्केट एसोसिएशन से भी समन्वय किया जाता है, जिसके बाद भारत में गोल्ड प्राइस फाइनल की जाती है।

ध्यान देने वाली बात है कि, एमसीएक्स पर दिखाई जाने वाली सोने की कीमत में वैट, लेवी और अन्य लागत भी शामिल होती है। यही कारण है कि अलग-अलग शहरों और ज्वेलरी शॉप्स पर ग्राहकों को सोने का भाव थोड़ा अलग देखने को मिलता है।

See also  34 हजार के बिल भुगतान के लिए 15 हजार की रिश्वत मांगी लेखा प्रबंधक ने, पीड़ित ने लोकायुक्त से करवा दिया ट्रैप