0 बड़ी संख्या में समर्थक भी रायपुर निकले

कोरबा।पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने जा रहे हैं। वे कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं। वो धरने पर बैठने के लिए कुछ समर्थकों के साथ ट्रेन से शुक्रवार को रायपुर के लिए रवाना हुए। वहीं सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक चौपहिया वाहनों में रायपुर के लिए निकल चुके हैं।

पूर्व गृहमंत्री ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ 14 बिन्दुओं पर शिकायत करते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी। कलेक्टर को नहीं हटाने पर 4 अक्टूबर से धरने पर बैठने का भी ऐलान उन्होंने किया है।

गौरतलब है कि सरकार ने पूर्व गृहमंत्री के शिकायती पत्र पर बिलासपुर कमिश्नर सुनील जैन से जांच प्रतिवेदन मांगा है मगर इससे कंवर संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि वो पहले भी गड़बड़ी की जांच को लेकर लिख चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
कंवर ने कहा कि वे शनिवार को धरना देने जा रहे हैं। जहां उन्हें धरने पर बैठने की अनुमति मिलेगी, वो बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोग उनके साथ धरने पर बैठ सकते हैं।

See also  जिस दिन RSS-BJP के लोग गोड़से मुर्दाबाद कहेंगे, मैं मानूंगा कि वो सच में गांधीवादी हैं- सीएम बघेल

‘किसी ने नहीं किया संपर्क’

कंवर ने यह भी कहा कि कोरबा कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के बाद पार्टी और सरकार के एक भी व्यक्ति ने उनसे संपर्क नहीं किया है। उन्होंने साय सरकार को आड़े हाथों लिया, और कहा कि केन्द्र सरकार की एक भी योजना ढंग से नहीं चल रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके धरना-प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हो सकते हैं।