टीआरपी। Bageshwar Dham : मध्यप्रदेश मुरैना में कथा संपन्न होने के पश्चात बागेश्वर धाम वाले पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर महाराज का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात पं.शास्त्री कार से भारत माता चौक होते हुए गुढ़ि़यारी स्थित अवधपुरी मैदान कथास्थल पहुंचे। हजारों श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।


रथ पर सवार होकर पं.शास्त्री पहाड़ी चौक होते हुए शुक्रवारी बाजार पहुंचे। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। यहां से पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुढ़ियारी जगन्नाथ मंदिर, परशुराम चौक पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने घर के द्वार पर सुंदर रंगोली बनाकर स्वागत किया।

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना

काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा था वैसे-वैसे भक्तों की संख्या भी बढ़ते जा रही थी और वे ढोल-नगाड़ों के साथ डीजे की धुन पर नाच रहे थे। जैसे ही पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का काफिला हनुमान मंदिर पहुंचा वे अपने आप को रोक नहीं पाए और रथ से उतकर मंदिर परिसर पहुंचे जहां उन्होंने हनुमंत महाराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के लोगों की खुशहाली की कामना करते हुए आर्शीवाद मांगा।

See also  राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव: श्रीलंका के कलाकारों ने कहा छत्तीसगढ़ घर जैसा