टीआरपी। Tourism Board : छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के पर्यटक सूचना केंद्र का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह ने किया। राजनांदगांव और डोंगरगढ स्थित पर्यटक सूचना केंद्रों का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया गया। अध्यक्षता सांसद संतोष पाण्डेय ने की।

रोजगार के नए अवसर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पर्यटक सूचना केंद्रों के माध्यम से राजनांदगांव जिले में आने वाले पर्यटकों को विभिन्न सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिलेगी। इससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा भी दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा भी इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।

पर्यटकों को मिलेगी कला-संस्कृति की जानकारी

सांसद संतोष पांडे ने कहा कि राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में पर्यटन सूचना केंद्र की स्थापना से जिले सहित देशी विदेशी पर्यटक छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ ही जिले की पर्यटन विशेषताओं से भी परिचित होंगे। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने बताया कि इन सूचना केंद्रों की स्थापना से पर्यटकों को यात्रा मार्ग, ठहरने की सुविधा, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तथा स्थानीय कला-संस्कृति की जानकारी सहज रूप से मिल सकेगी।

See also  पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली, विपक्षी सांसदों ने किया वॉक आउट

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष रमन डोंगरे, पूर्व विधायक रामजी भारती व विनोद खांडेकर, राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव सहित अनेक जनप्रतिनिधि आम नागरिक उपस्थित थे।
.