सूरजपुर। जिले के ओड़गी जनपद के भांडी ग्राम पंचायत में अचानक बढ़े उल्टी और दस्त के मामलों से हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग बीमार हैं।

भांडी गांव में फूड पॉइजनिंग की घटना से मातम छा गया। पनिकापारा निवासी 30 वर्षीय प्रीति की उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं उनके पति और नन्ही बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
 भांडी गांव के पनिका पारा की रहने वाली दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें उल्टी और दस्त की शिकायत थी। इस घटना में बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं, जिनमें से 11 मरीजों का इलाज शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में विशेष कैंप लगाकर लोगों का उपचार शुरू कर दिया है।

लगाया गया विशेष स्वास्थ्य कैंप  

 गांव में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम सभी ग्रामीणों का इलाज कर रही है।वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने गांव में साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए हैं।

See also  मलैदा कैम्प में तैनात ITBP और CF के 21 जवान फूड पाइजनिंग के हुए शिकार, अस्पताल में इलाज जारी

मंत्री राजवाड़े पहुंची अस्पताल

इस घटना की जानकारी मिलने पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अस्पताल पहुंचीं और मरीजों से मिलकर हालचाल जाना। मंत्री ने प्रभावित महिला के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।