टीआरपी डेस्क। Cruel Father : पंजाब के फिरोजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक पिता ने नाजायज संबंधों के शक में अपनी ही बेटी नहर में फेंक दिया। हैरानी की बात ये है कि इस वारदात को अंजाम देते समय आरोपी पिता खुद घटना का वीडियो बना रहा था।

आरोपी पिता ने बेटी को नहर में धकेला

आरोपी सुरजीत सिंह ने अपनी बेटी के हाथ बांध दिए और पत्नी के साथ मिलकर उसे नहर तक ले गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मां, बेटी को बचाने की गुहार लगा रही है, लेकिन पिता तस से मस नहीं हो रहा है।

मामले में पुलिस की कार्रवाई

आरोपी के ही एक रिश्तेदार ने पुलिस को इस पूरे सूचना दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की हरकत तेज हो गई। फिरोजपुर SSP भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

See also  Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना शुरू, पहले ही दिन बन रहे हैं ये खास महासंयोग

युवती की तलाश जारी

गोताखोरों की टीम नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि जब तक लड़की की तलाश पूरी नहीं होती, ऑपरेशन जारी रहेगा।

Cruel Father : यह मामला सिर्फ एक हत्या का नहीं, बल्कि उस सोच का वीभत्स उदाहरण है, जहां झूठी ‘इज्जत’ के नाम पर बेटियों की जान ले ली जाती है। जहां एक मां अपनी बेटी को बचाने के लिए रोती रही, वहीं एक पिता कैमरे के सामने ही अपनी बेटी को नहर में फेंक दिया।