टीआरपी। central conjunction is forming between Mercury and Yama :ज्योतिष में ग्रहों और नक्षत्रों का जीवन पर विशेष प्रभाव माना जाता है। ग्रहों का ऐसा ही संयोग 7 अक्टूबर को बुध और यम के बीच बन रहा है। बुध और यम के बीच 90 डिग्री का केंद्रीय योग बन रहा है। बुध ग्रह को व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं यम, जीवन को नई दिशा देने वाला ग्रह है। दोनों ग्रहों के प्रभाव से जीवन में आश्चर्यजनक बदलाव आने की संभावना है। इसके प्रभाव से कुछ राशि के जातकों पर खास प्रभाव पड़ेगा। आइये, जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं जिन पर बुध और यम के संयोग से बन रहे केंद्रीय योग का प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि

नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारी मिलने से जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विशेष प्रभाव रहेगा। पदोन्नति होने से परिवार में सुख, समृद्धि का वास होगा। सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इसी तरह व्यावसायिक क्षेत्र में व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा। व्यापार दिन प्रतिदिन प्रगति पर अग्रसर होगा। विद्यार्थी वर्ग जो नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, वे यदि प्रतियोगी परीक्ष की तैयारी करें तो सफलता के योग हैं। कोई भी निर्णय करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सोचसमझकर लिए गए निर्णय से दूरगामी परिणाम प्राप्त होंगे।

See also  भारत से चीन जाना हुआ आसान, दिल्ली-शंघाई डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, व्यापार-संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

तुला राशि

बुध और यम के बीच बन रहे केंद्रीय योग से प्रगति के द्वार खुलेंगे। नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्र में पदोन्नति और लाभ का योग है। परिवार में सुख, समृद्धि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में संबंधों में प्रगाढ़ता आने से खुशहाली का माहौल रहेगा। साझेदारी में चल रहे कार्य में सामंजस्य बनेगा और व्यापार में प्रगति होगी। नए व्यापार के क्षेत्र में पदार्पण कर सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। किसी भी योजना में निवेश करना लाभदायी होगा। धन लाभ होगा लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है, अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है।

कुंभ राशि

केंद्रीय योग के प्रभाव से जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। नौकरीपेशा हो अथवा व्यवसायी, दोनों वर्ग को आर्थिक लाभ होगा। नई नौकरी में पदोन्नति होगी, वहीं नया व्यवसाय जीवन को एक गति दे सकता हैै। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। अनेक वर्ष से रूके कार्य और योजनाओं को पूरा होने में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से थकान महसूस होगी। तनाव न लेकर कार्य को व्यवस्थित ढंग से करें, सफलता का योग है। जीवनशैली में संतुलन बनाए रखें।

See also  Horoscope 12 November 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्‍की, पढ़े अपना राशिफल