टीआरपी डेस्क। Attack on Constable : राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस आरक्षक पर तलवार से हमला किया गया। आरोपी एक बदमाश है, जो इलाके में तलवार लहराकर दहशत फैला रहा था। हमले में आरक्षक बाल-बाल बचा, जबकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों की बहादुरी से बदमाश को काबू में कर लिया गया।

तलवार लहराकर उत्पात मचा रहा था बदमाश

यह घटना तब हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति इलाके में तलवार लहराकर लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना का एक आरक्षक मौके पर बदमाश को पकड़ने पहुंचा लेकिन जैसे ही आरक्षक ने बदमाश को रोकने की कोशिश की, उसने तलवार से हमला कर दिया। गनीमत रही कि हमले में आरक्षक को कोई चोट नहीं आई।

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी

घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिसकर्मी की मदद की और आरोपी को घेरकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश को तलवार लहराते और पुलिसकर्मी पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ग्रामीणों को उसे काबू में करते हुए भी देखा गया है।

See also  टीआरपी सरोकार: WHO की चेतावनी, दुनिया से कभी नहीं जाएगा कोरोना वायरस, HIV की तरह बन स​कता है एंडेमिक

पुलिस ने किया मामला दर्ज

Attack on Constable : फिलहाल आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास तलवार कैसे आई और उसका उद्देश्य क्या था।