टीआरपी डेस्क। CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब वे 13 अक्टूबर तक रायपुर सेंट्रल जेल में रहेंगे। चैतन्य जुलाई से ही इस मामले में जेल में हैं।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कोर्ट पहुंचे और अपने बेटे से मुलाकात की। उन्होंने इस कार्रवाई को केंद्र सरकार की साजिश बताया लेकिन कहा कि उन्हें भारतीय न्यायपालिका पर भरोसा है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि चैतन्य ने शराब घोटाले से प्राप्त 16.70 करोड़ रुपये को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया। यह घोटाला 2019 से 2022 के बीच हुआ बताया जा रहा है, जब राज्य में आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर अनियमितताएँ सामने आई थीं।

See also  छत्तीसगढ़ जनगणना 2027: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सर्वे, पहली बार डिजिटल मोड में होगी गणना

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।