टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के शिक्षित युवाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार के द्वारा तीन सालों में ढाई लाख नौकरियां प्रदान करने की योजना पर काम तेज हो गया है। इसके तहत अब विभागों के लिए अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के बजाय समूहिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

कैटेगरी के अनुसार सभी विभागों की भर्ती एक ही ग्रुप परीक्षा के माध्यम से होगी। इससे तैयार मेरिट सूची के आधार पर विभिन्न विभागों में नियुक्तियां होंगी। उम्मीदवारों को एकाधिक परीक्षाओं की झंझट से निजात मिलेगी।

कर्मचारी चयन मंडल वर्तमान में वर्ष भर में करीब 20 भर्ती परीक्षाएं संचालित करता है। नए भर्ती नियमों का मसौदा तैयार किया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए आयुष्मान योजना की तर्ज पर नई योजना शुरू करने पर विचाराधीन है।

See also  NRVS फैक्ट्री के फार्नेस में जोरदार ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर