टीआरपी। contractor was fined 10,000 rupees. : नगर निगम जोन 4 और जोन 10 के वार्डों में निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मचारी काम करते पाए गए। इस पर स्वास्थ्य अधिकारी ने ठेकेदारों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में यदि पुनरावृत्ति हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी डा. तृप्ति पाणीग्रही ने नगर निगम जोन 4 और जोन 10 के वार्डों का निरीक्षण किया। जोन 10 के वार्ड 49 और वार्ड 53 में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निर्धारित संख्या से कम में ठेका सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर मिले, संबंधित सफाई ठेकेदारों को नोटिस देकर प्रत्येक पर 10-10 हजार रूपए जुर्माना करने और पुनरावृति होने पर ठेका निरस्त करने प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

इसी तरह जोन 4 के वार्डाे में 57 में से 13 सफाई कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित मिले, जोन 10 में दो नियमित सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, सभी अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को नोटिस देकर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई।

See also  मिर्ची के परिवार की 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ED की कार्रवाई