टीआरपी डेस्क। Theft Conspiracy : जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए डकैती की साजिश रच रहे 5 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में NSUI नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर भी शामिल है, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हलचल मच गई है।

यह घटना श्याम सुपर मार्केट के पास की है, जहां आरोपी देर रात करीब 2 बजे दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। गश्त पर निकली पुलिस टीम ने समय रहते संदिग्ध गतिविधियों को भांप लिया और तुरंत घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों कि सुचि

  • जितेंद्र दिनकर (नगर अध्यक्ष NSUI)
  • मनीष कुमार बनवा
  • चैतन्य दिनकर उर्फ चमन
  • हितेश दिनकर
  • तरुण सूर्यवंशी

आरोपियों से बरामद सामान

घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने तलाशी ली तो बदमाशों से 1 पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 2 सब्बल, 1 चाकू समेत नकाब, मोबाइल और 2 बाइक बरामद हुआ है।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा, 331(4) – डकैती की तैयारी, 305(ए), 310(4), 3(5), 312, 296, 351 सहित आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

See also  यहां सूदखोर ने ऐसे हड़प ली आदिवासी की जमीन,छापे में मिली ये चीज,पुलिस चकराई

अपराध कुंडली खंगाली जा रही

प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की योजना बनाना स्वीकार कर लिया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इन आरोपियों का किसी संगठित आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है या जिले में हालिया चोरी-डकैती की अन्य वारदातों में इनकी भूमिका की जांच भी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

Theft Conspiracy : पुलिस अधीक्षक ने मामले को लेकर कहा कि गश्त टीम की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। त्योहारी सीजन को देखते हुए रात्रि गश्त और संदिग्धों पर नजर और तेज की जा रही है।