टीआरपी। Ashoka Hospital fined Rs 50,000 : नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने पंडरी स्थित अशोका हॉस्पिटल पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। अस्पताल में वेस्ट पाईप लाईन टूटने और दूषित जल का रिसाव होने पर जुर्माना ठोंका गया है। साथ ही अस्पताल में भविष्य में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी चेतावनी दी गई है।

निगम की टीम ने औचक निरीक्षण किया

उल्लेखनीय है कि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में अशोका हॉस्पिटल के खिलाफ दूषित जल के रिसाव की शिकायत मिली थी। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने शिकायत को संज्ञान में लेकर स्वास्थ्य अधिकारी को निरीक्षण का आदेश दिया। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया। टीम में नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार तांडी, निगम मुख्यालय स्वच्छता निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने निरीक्षण किया।

जुर्माना के साथ चेतावनी

अशोका हॉस्पिटल पंडरी में वेस्ट पाईप लाईन टूटी हुई मिली और टूटी पाईप लाईन से हॉस्पिटल के दूषित जल का रिसाव होना पाया गया। दूषित जल के रिसाव से प्रदूषण और संक्रमण की आशंका को देखते हुए हॉस्पिटल प्रबंधक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए 50 हजार रूपए का जुर्माना किया गया।

See also  सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: महापौर की दोटूक, 'काम करने वालों को रोका तो होगी कड़ी कार्रवाई'