टीआरपी डेस्क। Family Suicide : दिल्ली की यमुना नदी में एक दर्दनाक पारिवारिक त्रासदी सामने आई है, जहां सलमान नामक एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में छलांग लगा दी। इस हृदयविदारक घटना में सलमान और उसकी 12 साल की बेटी महक के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी 3 बच्चों की तलाश अब भी जारी है।

पत्नी के छोड़कर जाने के कारण उठाया कदम

पुलिस के मुताबिक, सलमान की मानसिक स्थिति बीते कुछ महीनों से बेहद खराब थी। उसकी पत्नी खुशनुमा, जो 5 बार घर छोड़कर जा चुकी थी, हाल ही में एक प्रेमी के साथ फिर लापता हो गई। इसी पारिवारिक तनाव के चलते सलमान ने यह भयावह कदम उठाया।

आखिरी वीडियो में की अपील

यमुना में छलांग लगाने से पहले सलमान ने अपने चारों बच्चों के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें वह बिलखते हुए अपने बच्चों के साथ दिखाई दिया और कहा, “यह मेरी आखिरी वीडियो है। अपने पिता से माफी मांग रहा हूं। अगर गलती हो गई हो तो माफ कर देना। मैं सभी से माफी मांग रहा हूं।”

See also  छत्तीसगढ विधानसभा का मानसून सत्र कल से, सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायक-सांसदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

वीडियो में सलमान ने अपने भावनात्मक अस्थिरता, मानसिक तनाव और परिवार के बिखरने की पीड़ा साझा की। यह वीडियो उसने अपनी बहन को भी भेजा, जिसने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस की कार्रवाई और तलाश अभियान

सलमान की 34 बेटियां, इनायशा (8 महीने), शिफा (2 वर्ष), अमन (3 वर्ष) और महक (12 वर्ष) थीं। सलमान और महक के शव यमुना नदी से बरामद किए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 3 बच्चियों की तलाश जारी है।

Family Suicide : पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान लगातार जारी है और अब इसे और तेज कर दिया गया है। सर्कल ऑफिसर श्याम सिंह के अनुसार, सलमान और महक के शव शमली जिले के कैराना क्षेत्र के पास नदी में मिले हैं। बाकी 3 बच्चियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।