टीआरपी। action taken against eight hotels : त्यौहारी सीजन में गंदगी से सबंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम अधिकारियों ने शहर के आठ होटलों का निरीक्षण किया। शिकायत सही पाए जाने पर आठ होटलों पर कार्रवाई कर जुर्माना ठोंका।
बैजनाथपारा स्थित नूरजहां एवं कुकर बिरयानी सेंटर सहित अनेक होटलों में सफाई व्यवस्था को लेकर कार्रवाई की गई। अल्का रेस्टोरेंट पर 10000 रुपए, न्यू स्टार कैटर्स 3000 एमडी मीट शॉप पर 3000 रुपए, अशर्फी चिकन पर 5000 रुपए, बिरला आपस पेट पर 2000 रुपए, केएमसी चाइनीज पर 2500 रुपए, नूरजहां होटल पर 10000 रुपए एवं कुकर बिरयानी सेन्टर पर 4000 रुपए का जुर्माना ठोंककर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देतेदी गई। विभिन्न 8 दुकानो होटलो से 39500 रुपए वसूल किया गया।

होटलों पर कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप एवं अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय के निर्देश पर की गई। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व में निगम जोन 4 स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चद्राकर, जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी पुरन कुमार ताडी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर एवं निगम स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय स्वच्छता निरीक्षक गिरीजेश तिवारी ने शास्त्री बाजार, गोलबाजार, बैजनाथपारा की विभिन्न होटलो दुकानो की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

See also  कोरोना से बचने के लिए तालाबों का कम से कम करें इस्तेमाल : बलौदाबाजार कलेक्टर