टीआरपी डेस्क। Head Stuck in Lift : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की गर्दन लिफ्ट में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। मृतक की पहचान पवन पासवान (निवासी – बाबूपुरवा, बगाही भट्टा) के रूप में की गई है। वह पिछले ढाई साल से हंसपुरम आवास विकास योजना-2 स्थित आनंद अग्रवाल की गारमेंट फैक्ट्री में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पवन लिफ्ट के जरिए कपड़ों की गांठें ऊपर की मंजिल पर भेज रहा था। तभी अचानक लिफ्ट का दरवाजा झटके से बंद हो गया और उसकी गर्दन लिफ्ट के अंदर फंस गई, जबकि शरीर बाहर रह गया। इसके तुरंत बाद लिफ्ट ऊपर चल पड़ी और उसकी गर्दन कट कर अलग हो गई, जिससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  भारत के 18 राज्यों में मिला कोरोना वायरस का नया "डबल म्यूटेंट" वैरिएंट, इम्यून सिस्टम को चकमा देने में है माहिर

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने निकाला शव

हादसे के बाद फैक्ट्री कर्मचारियों ने तुरंत फैक्ट्री मालिक और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पवन का शव लिफ्ट से बाहर निकाला गया।

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

पवन की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मां और बहन ने लाश देख फूट-फूटकर रोने लगे। परिजनों का कहना है कि यह हादसा फैक्ट्री की लापरवाही का नतीजा है और उन्होंने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले में पुलिस का बयान

ADCP साउथ योगेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर FIR भी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में लिफ्ट में गर्दन फंसने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

See also  टीआरपी की खबर का असर : एक साथ दिया जाएगा 'हाफ रेट' पर बिजली योजना’ के दो माह का लाभ

Head Stuck in Lift : हालांकि अभी तक साफ नहीं हुआ है कि लिफ्ट में अचानक दरवाजा क्यों बंद हुआ और सुरक्षा उपकरण क्यों फेल हो गए। लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे, जो इस हादसे की बड़ी वजह हो सकता है।