टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव को कार्यभार ग्रहण की तिथि से उच्च न्यायालय स्थापना में महापंजीयक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसके आलावा वर्तमान में उच्च न्यायालय स्थापना में महापंजीयक पद पर कार्यरत मनीष कुमार ठाकुर को अब महापंजीयक (सतर्कता) के पद पर नियुक्त किया गया है। ठाकुर को न्यायिक सतर्कता मामलों में अनुभव प्राप्त है और उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में न्यायालय के आंतरिक अनुशासन तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। वहीं उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य मंसूर अहमद जो फिलहाल रजिस्ट्रार (सतर्कता एवं सूचना एवं अधिकार) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब रजिस्ट्रार (सूचना एवं अधिकार) के पद पर नियुक्त किया गया है।

See also  कोरोना संक्रमणः स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के 82 लोगों का लिया सैंपल, रिपोर्ट आने तक सभी क्वारैंटाइन में

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।