भोपाल। मध्यप्रदेश में विवाह सहायता योजना में हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने भोपाल, विदिशा, कटनी, छतरपुर समेत 7 जिलों में एक साथ छापेमारी की और कई ठिकानों से संपत्ति के कागजात, डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए।

जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी ने 21.7 लाख रुपये के बैंक खाते और म्यूचुअल फंड को फ्रीज कर दिया है। कार्रवाई मुख्य रूप से सिरोंज के तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ शोभित त्रिपाठी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की गई।

ईडी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाह सहायता योजना के तहत 5923 फर्जी विवाहों के नाम पर लगभग 30.18 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की गई है। सरकारी रिकॉर्ड में जिन लोगों की शादियां दिखाई गईं, उनमें से कई अस्तित्व में ही नहीं थे।

ईडी ने फिलहाल सभी संबंधित खातों और संपत्तियों के लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की पड़ताल के बाद इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

See also  MP ने तोड़ा न्यूयॉर्क का रिकॉर्ड, डमरू नाद से गूंजी महाकाल की नगरी उज्जैन, मिला सर्टिफिकेट

यह मामला राज्य की योजना के फंड के दुरुपयोग और सरकारी पद का दुरुपयोग कर धन लाभ उठाने से जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इसमें और बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।