छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कोल्ड्रिप कफ सिरप से एक और बच्चे की मौत ने हड़कंप मचा दिया है। बच्चा नागपुर के जीएमसी अस्पताल में भर्ती था, जहां मंगलवार रात 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। इस सिरप से अब तक 19 बच्चों की जान जा चुकी है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तमिलनाडु से श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के मालिक रंगनाथन गोविंदन को हिरासत में लिया है।

निजी क्लीनिक में दी गईं जहरीली दवाएं

छिंदवाड़ा के परासिया सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीन सोनी अपने निजी क्लीनिक में बच्चों का इलाज कर रहे थे। उनके द्वारा लिखी गई कोल्ड्रिप कफ सिरप की दवा बच्चों के लिए घातक साबित हुई। दवा के सेवन से बच्चों को तेज बुखार और किडनी पर गंभीर असर देखा गया। अब तक इस सिरप से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स पर इस जहरीले सिरप के निर्माण का आरोप है।

See also  वीरांगना रानी अवंतीबाई की 194वीं जयंती: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रद्धांजलि, समाज के लिए बताया- प्रेरणादायक

SIT की कार्रवाई, बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

एसआईटी ने तमिलनाडु में छापेमारी कर दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन को हिरासत में लिया। बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने दावा किया कि कोई भी अपराधी नहीं बचेगा। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मांग की है कि,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तमिलनाडु सरकार से इस दवा कांड पर जवाब मांगें और राहुल गांधी से सवाल करें।