टीआरपी डेस्क। Zoho कंपनी का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arratai पहले ही मार्केट में अपनी पहचान बना चुका है, और अब इसका ईमेल प्लेटफॉर्म Zoho Mail भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के Zoho Mail पर शिफ्ट होने के बाद से इसकी डिमांड और भी बढ़ गई है। कई नेताओं ने भी Zoho Mail का रुख किया है। एड-फ्री इनबॉक्स और मजबूत एन्क्रिप्शन जैसी सुविधाओं के कारण लोग बड़ी संख्या में इस प्लेटफॉर्म की ओर रुख कर रहे हैं।

कई लोग अब Zoho Mail पर स्विच करने की सोच रहे हैं, लेकिन उनके मन में एक सवाल बना हुआ है कि Gmail पर मौजूद ईमेल्स और कॉन्टैक्ट्स को Zoho पर कैसे ट्रांसफर किया जाए। दरअसल, Zoho ने इसके लिए बेहद आसान तरीका प्रदान किया है जिससे आप बिना किसी झंझट के अपना डेटा सुरक्षित रूप से ट्रांसफर कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आपको Zoho Mail की आधिकारिक वेबसाइट https://www.zoho.com/mail/ पर जाना होगा। यहां आपको दो विकल्प मिलेंगे- Business Email और Personal Email। अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से किसी एक को चुनें और नया अकाउंट साइन अप करें।

See also  Google करने जा रहा है बड़ा बदलाव, नए नियम न मानने पर बंद हो जाएंगे खास फीचर

इसके बाद Gmail अकाउंट खोलें और सेटिंग्स में जाकर “Forwarding and POP/IMAP” सेक्शन में IMAP Access को ऑन करें। ऐसा करने से Zoho Mail आपके Gmail अकाउंट से ईमेल्स, फोल्डर्स और कॉन्टैक्ट्स को सुरक्षित रूप से इंपोर्ट कर सकेगा।

अब Zoho Mail में लॉग इन करें और सेटिंग्स में “Import/Export” सेक्शन में जाएं। यहां “Migration Wizard” टूल मिलेगा जो आपके Gmail डेटा को Zoho में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

डेटा इंपोर्ट पूरा होने के बाद Gmail की सेटिंग्स में दोबारा “Forwarding and POP/IMAP” में जाकर Zoho Mail एड्रेस को फॉरवर्डिंग एड्रेस के रूप में सेट करें। इससे आपके Gmail पर आने वाले सभी नए ईमेल सीधे Zoho इनबॉक्स में पहुंचने लगेंगे।

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के Gmail से Zoho Mail पर पूरी तरह से शिफ्ट हो सकते हैं और बेहतर, सुरक्षित और विज्ञापन-मुक्त ईमेल अनुभव का आनंद ले सकते हैं।

See also  UPI Payment : अब फिंगरप्रिंट से होगा UPI पेमेंट ! जल्द खत्म हो सकता है PIN का झंझट…

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।