Weather News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जिसमें दक्षिण छत्तीसगढ़ के हिस्सों में सबसे ज्यादा वर्षा होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी देर शाम तक बारिश के आसार बने हुए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश से मानसून की विदाई 15 अक्टूबर के आसपास संभव है। बीते 24 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

सबसे ज्यादा बारिश पेंटर रोड में 4 सेंटीमीटर, जबकि ओरछा, कोटा और लालपुर में 3 सेंटीमीटर दर्ज की गई। वहीं बस्तर, खड़गांव और चिरमिरी में 2 सेंटीमीटर वर्षा हुई है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, शुक्रवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी।

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ शाम को हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

See also  छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अगले तीन दिनों का मौसम