Breaking: छिंदवाड़ा एसआईटी को मिली रंगनाथन की 10 दिनों की पुलिस रिमांड, कोर्ट परिसर में लगे फांसी दो के नारे
Breaking: छिंदवाड़ा एसआईटी को मिली रंगनाथन की 10 दिनों की पुलिस रिमांड, कोर्ट परिसर में लगे फांसी दो के नारे

Breaking: छिंदवाड़ा। जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के मालिक गोविंदन रंगनाथन को शुक्रवार को परासिया कोर्ट में पेश किया गया। यहां एसआईटी की टीम ने सिविल न्यायालय परासिया से पुलिस रिमांड मांगी थी। न्यायालय ने 20 अक्टूबर तक यानि 10 दिनों की रिमांड की मंजूरी दे दी है।

Breaking: कोर्ट परिसर में लगे फांसी दो के नारे

श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के मालिक रंगनाथन को एसआईटी की टीम जैसे ही सिविल कोर्ट लेकर पहुंची, वहां भारी पुलिस बल तैनात था। वकीलों में भी काफी गुस्सा देखने को मिल रहा था, वकीलों ने रंगनाथन के खिलाफ फांसी की सजा देने के नारे लगाए। भारी पुलिस बल के बीच रंगनाथन को कोर्ट में पेश किया गया।

Breaking: बता दें कि छिंदवाड़ा एसआईटी की टीम के 6 सदस्य चेन्नई गए थे, जहां से शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर परासिया लेकर पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे कंपनी के मालिक रंगनाथन को परासिया थाने लेकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने थाने में ही चार बजे तक लगभग 5 घंटे तक लगातार पूछताछ करती रही। जिसके बाद रंगनाथन को कोर्ट में पेश किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई से भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्र सरकार पर बोला हमला