राजनांदगांव। ACB-EOW RAID : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दीपावली से पहले EOW और ACB की टीम ने दबिश दी है। संयुक्त टीम ने सर्राफा व्यापारी के ठिकानों पर दबिश दी है। टीम ने नंदई चौक स्थित मकान और गुड़ाखु लाइन स्थित जसराज बैद दुकान पर छापेमार कार्रवाई की है। अफसरों की टीम चार वाहन से राजनांदगांव पहुंची है।
फिलहाल, टीम सर्राफा व्यापारी के ठिकाने पर छापेमारी और तलाशी ले रही है। साथ ही, कई अहम दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके अलावा, अफसर नगदी और अन्य सामग्री की जानकारी भी ले रहे हैं। बहरहाल, जांच पूरी होने के बाद ही पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से सामने आ सकेंगी।


