टीआरपी। A museum related to backward classes : प्रदेश में जल्द ही पिछड़ा वर्ग से संबंधित संग्रहालय बनाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। साथ ही पिछड़ा वर्ग के लोगों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में आय सीमा की छूट भी बढ़ाई जाएगी। यह निर्देश अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विकास विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिए हैं। विभागीय अधिकारियों को छात्रावास-आश्रमों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए
गए हैं।

छात्रवृत्ति की आय सीमा ढाई लाख करेंगे

नया रायपुर स्थित मंत्रालय परिसर महानदी भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंत्री ने निर्देश दिए कि अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु छात्रवृत्ति की आय सीमा मात्र एक लाख रुपये है। इसे बढ़ाकर 2.50 लाख रू वार्षिक करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाए। वर्तमान में लगभग 200 करोड़ का बजट प्रावधान है। इसे बढ़ाए जाने भी वित्त विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए।

55 छात्रावासों का हो रहा संचालन

बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय सुविधा प्रदान करने हेतु 8 प्री. मैट्रिक एवं 47 पोस्ट मैट्रिक इस प्रकार कुल 55 अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। कुल स्वीकृत सीटों की संख्या 3550 है।

See also  बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे, शहरवासियों ने किया फूल बरसाकर स्वागत

साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग प्री. मेट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को मैस संचालन हेतु प्रतिमाह शिष्यवृति राशि रुपए 1500 एवं छात्र भोजन सहाय योजना अंतर्गत प्रतिमाह राशि रू 1200 प्रति विद्यार्थी राशि का ऑनलाइन भुगतान किया जा रहा है। 10 जून 2025 को 85 करोड़ की राशि एवं 17 जून 2025 को 8370 विद्यार्थियों को 6.2 करोड़ राशि का ऑनलाइन अंतरण किया गया है। बैठक में आयुक्त आदिम जाति विकास सारांश मित्तल, संयुक्त सचिव लवीना पाण्डेय, अपर संचालक जितेन्द्र गुप्ता, आर.एस. भोई, उपायुक्त विश्वनाथ रेड्डी भी शामिल रहे।