टीआरपी। Iron Man Vallabhbhai Patel : राष्ट्र की एकता के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन, कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हमेशा लौह पुरुष की उपेक्षा की। उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यशाला में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कही।

राष्ट्र को आजादी के बाद एकसूत्र में पिरोने का काम किया


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को भुला दिया है। वह एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने समूचे राष्ट्र को आजादी के बाद एकसूत्र में पिरोने का काम किया। राष्ट्र की एकता के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता, लेकिन कांग्रेस ने उनकी योगदान को कभी याद न करके हमेशा उनकी उपेक्षा की है।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि लौह पुरुष पटेल अपने विशाल व्यक्तित्व व विचारों के लिए सदैव हम सबके प्रेरणा में रहेंगे। उन्होंने समाज में सत्य का आग्रह कर समृध्दि के विचार को रोपित किया है। ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ उन्होंने जो आंदोलन खड़ा किया वह हमारे लिए आजादी का अस्त्र बना। कांग्रेस ने उनके कर्मयोग का कभी सम्मान नहीं किया।

See also  Chhattisgarh Salary Scam: कूटरचित कागजात तैयार कर नगर निगम के दो कर्मचारियों ने किया 71 लाख से ज्यादा का झोल, खुलासे में खुली इनकी पोल

श्रेष्ठ भारत-समृद्ध भारत का देखा था स्वप्न

मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश महामंत्री व अभियान की राष्ट्रीय सह संयोजक कविता पाटीदार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ही श्रेष्ठ भारत-समृद्ध भारत का स्वप्न देखा था। इस सपने को पूरा करने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है। इस संकल्प को मजबूत करने का यह अवसर है। लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उनका संस्मरण का उनके विचारों को समाज के बीच ले जाना है।


इस मौके पर अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने आगामी कार्ययोजना पर जानकारी दी। संचालन प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा व अंबिकेश केशरी ने किया। आभार प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया ने माना। कार्यशाला में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, सहित प्रदेश पदाधिकारी व कार्यशाला की टोली के सदस्य शामिल हुए।