रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रीस में आयोजित आईडब्ल्यूएफ जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीत कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी को आगे की तैयारी के लिए पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता और छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्ति देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ज्ञानेश्वरी यादव के कोच अजय लोहार को भी 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी यादव ने आज मुख्यमंत्री से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें अपनी उपलब्धि की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी को इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 किलोग्राम वर्ग के स्नेच, क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में तीन रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

See also  प्रदेश में नए शिक्षा सत्र में खुलेंगे 106 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल, एक लाख से अधिक छात्रों को मिलेगा लाभ, लेकिन कब से... 13 को हो सकता है फैसला

उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपनी उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी यादव, उनके कोच श्री अजय लोहार, ज्ञानेश्वरी के पिता श्री दीपक यादव को शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर