टीआरपी। Today Horoscope : हिंदू संवत्सर 2082 के कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 13 अक्टूबर को पड़ रही है। सोमवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में सफलता प्राप्ति का योग है। आइये जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशि वालों का दिन।

मेष राशि

रूके हुए कार्य पूरा करने की कोशिश में सफलता मिलेगी। व्यवसाय क्षेत्र में निर्णय करने को लेकर उलझन रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मेहमानों के आने से खर्च बढ़ेगा। पुराने विवाद को निपटाने की कोशिश करें। अन्यथा, मन परेशान रहेगा। शुभ अंक 9 और शुभ रंग लाल है। हनुमान चालीसा का पाठ करें और तांबे के पात्र में जल अर्पित करना चाहिए।

वृष राशि

कार्यक्षेत्र में व्यवसाय को लेकर चिंता रहेगी, अपने प्रतिस्पर्धी से परेशान रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद होगा। प्रगति के मार्ग पर आ रही बाधा दूर होगी। शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद है। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और जरूरतमंदों को मिठाई का दान करें।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में अत्यधिक कार्य से मन में काम को पूरा करने की चिंता रहेगी। अपने निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। पुराना कर्ज लौटाने की चिंता रहेगी। शुभ अंक 5 और शुभ रंग हरा है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करके दिन की शुरुआत करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

See also  ये चुनाव लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण को बचाने का है, बिलासपुर में गरजे राहुल गांधी

कर्क राशि

रुके हुए काम पूरे करने में ही अपनी क्षमता लगाएं। इससे धन लाभ होगा। नौकरी और व्यवसाय में कोई भी आवश्यक बात अपने सहयोगियों को न बताएं। किसी भी अन्जान व्यक्ति पर भरोसा न करें। वाहन खरीदी का योग है। शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद है। चावल का दान करके मां लक्ष्मी की पूजा करें ।

सिंह राशि

कार्य को लेकर उलझन का सामना करना पड़ेगा। अनेक कार्य होने से परेशान रहेंगे कि कौन सा कार्य पहले किया जाए। परिवार के सदस्यों से मेल मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संपत्ति के विवाद को घर पर ही सुलझाएं। कोर्ट कचहरी से मामला उलझ सकता है। सोचसमझकर ही निवेश करना लाभदायी होगा। शुभ अंक 1 और शुभ रंग सुनहरा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करके गुड़ का दान करना चाहिए।

कन्या राशि

परिवार में मांगलिक आयोजन से शांति का अनुभव होगा। रूके हुए कार्य पूरे की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में गुरुजनों से सलाह लेकर ही कोई कार्य करें। शुभ अंक 5 और शुभ रंग हल्का हरा है। भगवान विष्णु को तुलसी दल करके मंत्र का जान करना चाहिए।

See also  चाइनीज मांझे से मासूम की मौत; हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, मुख्य सचिव से जवाब तलब

तुला राशि

मेहनत से किए गए कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी। साझेदारी से कार्य करने पर नुकसान हो सकता है। पुरानी बातांे को लेकर मन में तनाव रहेगा। शुभ अंक 6 और शुभ रंग नीला है। माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

बनता कार्य बिगड़ने से मन परेशान रहेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद बढ़ेगा। विरोध पक्ष से परेशान रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में तनाव रहेगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग मैरून है। ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिदेव पर सरसों का तेल अर्पित करें।

धनु राशि

कोर्ट कचहरी अथवा अन्य कानूनी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शरीर अस्वस्थ रहेगा। अपने स्वयं का वाहन चलाएं, दूसरों के वाहन से नुकसान की संभावना अधिक है। सोच समझकर किए गए निवेश से भविष्य में लाभ होगा। शुभ अंक 3 और शुभ रंग पीला है। भगवान विष्णु के मंदिर में केले का भोग अर्पित करें।

See also  Breaking News : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

मकर राशि

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में वृद्धि होगी। संतान की नौकरी अथवा व्यवसाय अपनाने से मन प्रसन्न रहेगा। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। शुभ अंक 4 और शुभ रंग काला है। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से लाभ होगा।

कुंभ राशि

यदि यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी बरतें। नौकरी, व्यवसाय में भी सोचसमझकर निवेश करें। विवाह से अपने आपको दूर रखें। दूसरे लोग आपको बदनाम करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक 7 और शुभ रंग आसमानी है। शनिदेव को तेल और फूल अर्पित करें। काले वस्त्र का दान करें।
ं.
मीन राशि

नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ नया करने से मन में आत्मविश्वास जागेगा। रिश्तों की बात आगे बढ़ेगी। मांगलिक कार्य में इलाज संभव है। अपने घर की बातों को बाहरी दुनिया वालों से न बताएं। शुभ अंक 9 और शुभ रंग पीला है। गुरुवार को पीली वस्तु का दान करने से मन में सुख, शांति का अहसास होगा। भगवान विष्णु की आराधना करने से प्रगति होगी।