टीआरपी। bamboo rafting : बस्तर में अनेक बेहतरीन पर्यटक स्थल है, जहां देशभर से पर्यटक पहुंचते हैं। अब, पर्यटक ‘बांस राफ्टिंग’ का भी आनंद ले सकेंगे। छत्तीसगढ़ में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने और ग्रामीण आजीविका सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा जिले के ग्राम कुम्हाररास डेम में ‘बांस राफ्टिंग’ का शुभारंभ किया। स्वयं बांस से बनी नाव में सवार होकर नौका विहार का आनंद भी लिया।

आजीविका का नया अवसर

वन मंत्री कश्यप ने कहा कि ‘बांस राफ्टिंग’ जैसी गतिविधियां न केवल पर्यटन को बढ़ावा देंगी बल्कि स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए अवसर भी तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि बांस हमारे प्रदेश की हरित अर्थव्यवस्था और जैव विविधता का प्रतीक है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा। बांस से बने उत्पादों के निर्माण, डिजाइनिंग और विपणन के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विधायक चौतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी आदि उपस्थित रहे।

See also  BIG BREAKING : प्राचार्य प्रमोशन के 24 घंटे के भीतर हाईकोर्ट ने लगाया स्टे, मामला कोर्ट में होने के बावजूद पदोन्नति देने पर जताई नाराजगी, जारी किया अवमानना नोटिस