टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश में दीपावली से पहले लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के ठिकानों पर बुधवार तड़के छापेमारी की गई। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर की गई है। इंदौर और ग्वालियर में लोकायुक्त की टीमों ने एक साथ दबिश दी और दस्तावेजों की जांच शुरू की।

लोकायुक्त की इंदौर टीम ने पलासिया स्थित फ्लैट पर छापा मारा, जबकि ग्वालियर में विवेक नगर स्थित कान्ति कुंज मकान पर दबिश दी गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने संपत्ति और लेनदेन से जुड़े कई कागजातों को खंगाला है।

सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया हाल ही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। लोकायुक्त टीम द्वारा संपत्ति के स्रोत और बैंक लेनदेन से संबंधित विवरण खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई जारी है और आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

See also  RCB vs MI: आज स्टेडियम जा रहे हैं तो भूलकर भी न ले जाएं ये 14 चीजें, नहीं मिलेगी एंट्री