टीआरपी डेस्क। Madhya Pradesh Police Recruitment :   मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में अब ट्रांसजेंडर भी शामिल हो सकेंगे। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2025 कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट [www.mponline.gov.in](http://www.mponline.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जेंडर प्रमाण पत्र अनिवार्य

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को अपने जिले के कलेक्टर से लिंग प्रमाण पत्र सलेनकरना होगा। इस बार आवेदन पोर्टल में ‘ट्रांसजेंडर’ के लिए अलग जेंडर विकल्प जोड़ा गया है।

कोर्ट केस वाले अभ्यर्थियों को भी राहत

ईएसबी ने अदालत में लंबित मामलों वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन की अनुमति दी है। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों का परिणाम हाईकोर्ट के अंतिम आदेश के अनुसार जारी किया जाएगा।

ट्रेनिंग नियमों में भी किया गया संशोधन

भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को उनके जेंडर के अनुसार दक्षता नियमों का पालन करना होगा। यदि अभ्यर्थी महिला हैं तो उन्हें महिला आरक्षकों के नियमों का पालन करना होगा, जबकि पुरुष ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों पर पुरुष आरक्षकों के नियम लागू होंगे। यह प्रक्रिया बेसिक ट्रेनिंग के दौरान भी अपनाई जाएगी।

See also  रायपुर के DKS अस्पताल से भागा विचाराधीन कैदी, पुलिस को चकमा देने में कामयाब बंदी की तलाश तेज

संशोधित तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ – 16 अक्टूबर 2025

अंतिम तिथि – 22 अक्टूबर 2025

आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि – 23 अक्टूबर 2025

ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि – 29 अक्टूबर 2025