टीआरपी डेस्क। लोकायुक्त के छापे में अकूत संपत्ति बरामद होने के बाद विवादों में घिरे लोक निर्माण विभाग (PWD) के रिटायर्ड मुख्य अभियंता जीपी मेहरा को वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन ने गुपचुप तरीके से हटा दिया है। इस साल अगस्त में मेहरा को संविदा पर चीफ इंजीनियर नियुक्त किया गया था।
मेहरा के नियुक्ति के तुरंत बाद कॉर्पोरेशन ने 10 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। यह टेंडर 275 शाखाओं में एक्सेस रोड निर्माण और साइनेज लगाने के लिए था। टेंडर शर्तों के अनुसार केवल पीडब्ल्यूडी में पंजीकृत फर्मों को भाग लेना था, लेकिन कई गैर-पंजीकृत फर्मों ने इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा दो अन्य टेंडर प्रक्रियाएं चल रही थीं, जिन्हें लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद निरस्त कर दिया गया।


