रायपुर। Government Job Alert: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने रसायनज्ञ (Chemist) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 13 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, 13 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 5, अनुसूचित जनजाति के लिए 4, अनुसूचित जाति के लिए 2 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद आरक्षित हैं।

योग्यता के अनुसार, अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीवविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र या भौतिक शास्त्र में स्नातक उपाधि होना आवश्यक है। आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाकर “PCH25-Chemist Recruitment 2025” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य है। आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा।

See also  तहसील स्तर पर पांच-पांच हजार गौधाम बनाने से सुरक्षित होंगी गौमाता - धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री