टीआरपी डेस्क। इस वर्ष दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार दिवाली बेहद शुभ संयोग लेकर आई है क्योंकि करीब सौ साल बाद चंद्रमा और मंगल की युति तुला राशि में होने जा रही है। इस अद्भुत संयोग से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा, जो धन, यश और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह दिवाली अत्यंत शुभ रहने वाली है। महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से धन वृद्धि और नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को वेतनवृद्धि या बोनस मिल सकता है, जबकि व्यापारियों को पुराने निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक संबंधों में भी सौहार्द बढ़ेगा। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने से आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह दिवाली मान-सम्मान और लाभ लेकर आएगी। जो लोग सरकारी नौकरी या पदोन्नति की प्रतीक्षा में हैं, उनके लिए शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा और नई साझेदारी में सफलता मिल सकती है। लक्ष्मी पूजन के समय सफेद वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।

See also  बीड़ी-सिगरेट छोड़ते ही अमीर हो जाएंगे 2 करोड़ परिवार! पढ़ें ICMR की ये रिपोर्ट

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए महालक्ष्मी राजयोग धन प्राप्ति के नए द्वार खोलेगा। व्यापार में विदेशी ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का भाग्य भी सफलता में सहयोग करेगा। इस दिन काले तिल का दीपक जलाना और घर की उत्तर दिशा में शंख रखना शुभ फल प्रदान करेगा।

महालक्ष्मी राजयोग का महत्व

महालक्ष्मी राजयोग चंद्रमा और मंगल की युति से बनता है। यह एक अत्यंत शुभ योग माना जाता है, जो व्यक्ति को धन, मान-सम्मान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। जिनकी कुंडली में यह योग बनता है, उन्हें जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती और उनका सामाजिक व आर्थिक जीवन उन्नति की ओर अग्रसर रहता है।